असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शनिवार को कहा कि हिंदुत्व (Hindutva) जीवन का एक तरीका है. उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज हैं. हिमंत सरमा ने कहा कि हिंदुत्व की शुरुआत 5,000 साल पहले हुई थी और इसे रोका नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को हटाया नहीं जा सकता, क्योंकि इसका मतलब होगा अपनी जड़ों और मातृभूमि से दूर जाना.
लव जिहाद (Love Jihad) के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि उन्हें इस शब्द को लेकर आपत्ति है. सरकार किसी भी महिला को किसी के द्वारा धोखा दिये जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी - चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम. हमारी बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू लड़के की तरफ से हिंदू लड़की से झूठ बोलना भी जिहाद है. हम इसके खिलाफ कानून लाएंगे.