भारत में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के विकराल रूप को देखते हुए स्वीडन (Swedan) ने भारत को 10 लाख एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) वैक्सीन देने की योजना बनाई है. स्वीडन के वैक्सीन कॉर्डिनेटर रिचर्ड बर्गस्ट्रॉम ने कहा कि स्वीडन के पास जरूरत से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ 10 लाख हैं. हमारे पास 40 से 50 लाख अतिरिक्त एस्ट्राजेनेका वैक्सीन हैं, जिन्हें हम बाद में साझा कर सकते हैं.
बता दें कि स्वीडन की तरफ से भारत को ये मदद संयुक्त राष्ट्र के कोवैक्स (COVAX) अभियान के तहत दी जाएगी. इस अभियान के तहत जरूरतमंद देशों को कोरोना वैक्सीन दी जाती है.