Uttrakhand में जारी बारिश के कारण आम जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है. ये नजारा है मसूरी (Mussoorie)स्थित मशहूर कैम्पटी फॉल का जहां पानी का बहाव इतना तेज हो गया है कि लोगों में डर बैठ गया. मसूरी ही नहीं राजधानी देहरादून (Dehradun) में भी बारिश के कारण हालात काफी बिगड़े हुए हैं. ये तैरती कार इसका सबूत है कि शहर पर मौसम की मार कितनी जोरदार पड़ी है.
निचले शहरों से ज्यादा स्थिति खराब ऊंचाई पर स्थित पहाड़ी इलाकों में है. बारिश से बद्रीनाथ हाईवे (Badrinath Highway) पर पहाड़ियां जगह-जगह से दरक रही हैं और भू-स्खलन के कारण रस्ते बंद पड़े हैं. इसके अलावा केदारनाथ हाईवे पर भी सोनप्रयाग समेत पांच स्थानों पर मलबा और बोल्डर गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित हुआ है. लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा नदी का वेग भी काफी बढ़ गया है और स्थानीय प्रशासन की तरफ से नदी के एकदम किनारे पर रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है.