Gujarat: जूनागढ़ में सेना के जवान को पुलिसकर्मियों ने जमकर मारा, Video viral होने के बाद दो सस्पेंड

Updated : Sep 04, 2021 08:03
|
Editorji News Desk

Army jawan brutally thrashed by policemen in Gujarat: गुजरात के जूनागढ़ जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. यहां दो पुलिसकर्मी मिलकर एक सेना के जवान को बुरी तरह से पीट रहे हैं. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Social media viral) होने के बाद सख्त कार्रवाई की गई है. इसके तहत घटना में शामिल राजेश बांधिया और चेतन मकवाना को सस्पेंड किया गया है.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो है वह 29 अगस्त की रात का है. यह मनावदार तालुका के पदर्दी गांव बताया जा रहा है. आरोपी पुलिसकर्मी छुट्टी पर अपने गांव आए सेना के जवान कान्हाभाई केशवाला की कथित तौर पर पिटाई करते दिखते हैं. सेना के जवान की मां का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले प्रेम विवाह से जुड़े एक मामले की छानबीन के लिए कुछ पुलिसवाले गांव आए थे. इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था. पुलिसवालों को शक था कि यह आर्मी जवान भी उस भीड़ में शामिल था, जिसने पुलिसवालों को पीटा था.

Viral videoArmythrashpoliceGujarat

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या