सरकार ने बताया साल 2015 से 2019 के बीच कितने UAPA और राजद्रोह के मामले हुए दर्ज

Updated : Mar 11, 2021 08:49
|
Editorji News Desk

सरकार ने संसद में यूएपीए और राजद्रोह के मामलों से जुड़े आंकड़े पेश किए हैं. राज्यसभा सांसद अब्दुल वहाब के पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने साल 2015 से 2019 के बीच के दर्ज हुए गैरकानूनी गतिविधियां (निवारक) एक्ट यानी यूएपीए और राजद्रोह के कितने मामले दर्ज हुए इसका ब्यौरा दिया. आंकड़ों के मुताबिक 5 सालों में यूएपीए के 5,128 और राजद्रोह के 229 मामले दर्ज हुए हैं. ये आंकड़े NCRB द्वारा जुटाए गए हैं. सबसे ज्यादा 1,786 UAPA के मामले उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में दर्ज हुए जो कि कुल मामलों का 34.82 फीसदी है. वहीं राजद्रोह के मामले में बिहार 2015 में 9 मामलों के साथ शीर्ष पर रहा, 2016 में हरियाणा 12 केस के साथ, 2017 में असम 19 मामलों के साथ, 2018 में झारखंड 18 केस और 2019 में कर्नाटक 22 मामलों के साथ शीर्ष पर था.

NCRBG Kishan Reddyजी किशन रेड्डीराजद्रोह केसsedition caseUAPA

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?