आपकी स्क्रीन पर दिख रखा मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का ये वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है, आपको जान कर हैरानी होगी कि इस बच्चे का कसूर सिर्फ इतना है कि उसने मंदिर में घुसकर पानी पी लिया. जो बात आरोपी श्रृंगी यादव को नागवार गुजरी. पहले वो इस 13 साल के नाबालिग से उसके और उसके बाप का नाम पूछता है. फिर धर्म के आधार पर उसकी जमकर लात घूंसों से पिटाई करता है. शुक्रवार को इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई, और आरोपी श्रृंगी यादव को फौरन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.