अमेरिका और रूस (Biden-Putin meet in Geneva) में जारी तनातनी के बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की स्विटजरलैंड की राजधानी जेनेवा में मुलाकात हुई. इस मुलाकात को दोनों देशों के तल्ख रिश्तों के बीच उम्मीद की किरण के तौर पर देखा जा रहा है.
स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन (Guy Parmelin) ने पहले दोनों का अभिवादन किया, फिर हाई लेवल बैठक शुरू हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइडेन-पुतिन बातचीत के अहम मुद्दे हैं... रूसी साइबर हमले (Cyber Attacks), रूस का अमेरिकी चुनाव में कथित हस्तक्षेप (Russian Hand in US Election), शस्त्र नियंत्रण और रूस के यूक्रेन (Ukraine) में हस्तक्षेप जैसे मुद्दे. बाइडेन-पुतिन की इस मुलाकात से उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों के बिगड़े रिश्तों में थोड़ी स्थिरता आएगी, हालांकि जानकारों को इसकी कम ही उम्मीद है.