गंगा स्नान से भी कोरोना संक्रमण का खतरा, वैज्ञानिकों की अपील- कुछ दिनों के लिए नदी में स्नान से बचें

Updated : Apr 17, 2021 07:46
|
Editorji News Desk

क्या गंगा नदी में स्नान करने से भी कोरोना का खतरा है? वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा हो सकता है. संक्रमण के इसी खतरे को देखते हुए महामना मालवीय गंगा नदी विकास एवं जल संसाधन प्रबंधन शोध केंद्र- बीएचयू के चेयरमैन व नदी विज्ञानी प्रो. बीडी त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि वह अगले 15 दिनों तक गंगा में स्नान करने से बचें. उन्होंने सरकारी अधिकारीयों को भी पत्र लिख कर गंगा बेसिन क्षेत्र में अलर्ट जारी करने की मांग की है. प्रो त्रिपाठी के मुताबिक वायरस सूखी सतह के मुकाबले पानी में तेजी से फैलता है और लंबे समय तक सक्रिय रहता है. ऐसे में गंगा के पानी के बहाव के साथ वायरस और लोगों तक पहुंच सकता है.  आपको बता दें कि इन दिनों कुंभ मेला जारी है और लाखों की तादाद में लोग हरिद्वार समेत विभिन्न शहरों में गंगा स्नान कर रहे हैं.

 

Kumbh Mela 2021Covid 19KumbhGangacorona virusKumbh Mela corona

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?