फोर्टिस हेल्थकेयर(Fortis Healthcare) ने कोरोना वैक्सीन(COVID Vaccine) ले चुके स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एक स्टडी की है. जिसमें सामने आया है कि, इन तमाम स्वास्थ्य कर्मचारियों में से केवल 0.05% कर्मचारी कोविड संक्रमण(Covid Infection) से गंभीर रूप से बीमार हुए. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों वैक्सीन ले चुके जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन के बाद कोरोना संक्रमण हुआ, उनमें से ज्यादातर घर पर ही ठीक हो गए.
वहीं करीब 7% को मॉडरेट लक्षण थे और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी. जबकि केवल 1% लोगों में गंभीर लक्षण देखे गए और उन्हें आईसीयू या वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी.
ये स्टडी जनवरी से लेकर मई के बीच फोर्टिस अस्पताल के करीब 16 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों पर की गई है. ये वही दौर था जब भारत कोरोना वायरस की खतरनाक दूसरी लहर से भी जूझ रहा था और भारत में रोजाना 3 से 4 लाख केस दर्ज हो रहे थे.