जब भी बच्चों के एग्जाम करीब आते हैं तो बच्चों के मन में तो डर रहता ही है साथ ही साथ पेरेंट्स की भी रातों की नींद उड़ जाती है. बच्चे रात-रातभर जागकर किताबें पढ़ते हैं, और पेरेंट्स तरह -तरह से उनका दिमाग तेज़ करने की कोशिश में लग जाते हैं. कई रिसर्च बताती हैं कि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनको अपनी डाइट में शामिल कर के आप बच्चों की ब्रेन पावर को बढ़ा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में.
सेब
सेब में पाया जाने वाला क्यूरसेटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है. वहीं, अगर इन कोशिकाओं को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो इससे बौद्धिक क्षमता में गिरावट आती है. साथ ही सेब के सेवन से अलाजइमर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है.
सोयाबीन
सोया से बनी चीजों के सेवन से भी हमारा दिमाग तेज होने में मदद मिलती है. सोया से बनी चीजों में आइसोफ्लेवोन्स नाम का पॉलीफेनोल्स होता है, जो केमिकल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करने के लिए जाना जाता है और ये हमारे दिमाग को सीधा फायदा पहुंचाता है.
अंडे
अंडे में अलग अलग तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए अंडे को मल्टीविटामिन के रूप में माना जाता है. अंडे में मौजूद विटामिन- बी12, कोलीन और सेलेनियम ब्रेन के डेवलपमेंट के लिए जरूरी है. अंडे में विटामिन- बी6, बी-12 और फोलिक एसिड होता है और ये विटामिन दिमाग को सिकुड़ने से रोकते हैं. इसलिए अंडे का सेवन करके आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं.
मछली
अगर आप मांसाहारी हैं, तो आपको मछली खाने से फायदा मिल सकता है. मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हमारे दिमाग की हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए काफी जरूरी होता है. मछली में विटामिन- बी12 और सेलेनियम दिमाग को अच्छी तरह से काम करने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा सिटरस फ्रूट यानी अंगूर, संतरा, नारंगी के सेवन से हमारा दिमाग तेज होने में मदद मिल सकती है.