फारुक अब्दुल्ला ने महबूबा के 'पाकिस्तान से बातचीत' वाले बयान से किया किनारा, बताया-'निजी बयान'

Updated : Jun 24, 2021 15:11
|
Editorji News Desk

गुपकार गठबंधन (Gupkar Alliance) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला(Farooq Abdullah) ने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) के पाकिस्तान से बातचीत वाले बयान से किनारा कर लिया है. PM के साथ बातचीत के लिए दिल्ली पहुंचे अब्दुल्ला ने आजतक से बातचीत में कहा कि हमें पाकिस्तान (Pakistan) के बारे में बात नहीं करनी चाहिए बल्कि अपने वतन के बारे में बात करनी चाहिए. उन्होंने पाकिस्तान से बातचीत वाले महबूबा के बयान को उनका निजी विचार बताया.

इसके साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार की तरफ से बातचीत के लिए कदम उठाने की सराहना की है और उम्मीद जतायी है कि केंद्र सरकार उनकी बातों को शांति से सुने और कोई ऐसा हल निकालें कि राज्य में शांति स्थापित हो. बता दें कि महबूबा ने कहा था, 'यदि सरकार अफगानिस्तान में तालिबान से बात कर सकती है तो फिर कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान से बात क्यों नहीं हो सकती.' महबूबा के इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी.

Mehbooba MuftiGupkarFarooq AbdullahNarendra ModiGupkar Alliance

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?