नए कृषि कानूनों (Farms Law) के एक साल पूरा होने के मौके पर अकाली दल काला दिवस (Akali Dal Balck Day) मना रही है. अकाली दल (Akali Dal) को तमाम विपक्षी दलों का साथ भी मिल रहा है. जिसके मद्देनजर प्रशासन बेहद सख्ती बरत रहा है...दिल्ली की तमाम सीमाएं बंद कर दी गई हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ के झाड़ौदा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है. इसके साथ ही निजामपुर बॉर्डर और सिद्दीपुर गांव पर सीमाएं भी सील कर दी हैं.
अकाली दल के सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम और दिल्ली प्रशासन की सख्ती की वजह से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है. समाचार एजेंसी ANI ने जो तस्वीरें जारी की हैं उसमें साफ दिख रहा है कि कई सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है. लोगों को दफ्तर पहुंचने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.