लोगों के विरोध के बावजूद फेसबुक चुनावी प्रचार सामग्री पर बैन नहीं लगाएगा. अमेरिका में लोगों ने मांग उठायी थी कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाए. लेकिन फेसबुक ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया है. इसके उलट फेसबुक ने नई सुविधाएं देने का ऐलान किया है. जिसके मुताबिक अब ऐसे विज्ञापन देने वालों को अपने ऑडियंस तक पहुंचने का ऑप्शन दिया जाएगा. फेसबुक पर ये फीचर इसी साल की पहली तिमाही में आएगा. वैसे अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉलिटिकल ऐड्स कंट्रोल भी शुरू हो जाएगा. आपको बता दें कि दूसरी बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर ने राजनीतिक विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक लगा रखी है.