भारत की नीति समझने-समझाने की, आजमाने पर मिलता है मुंहतोड़ जवाब: मोदी

Updated : Nov 14, 2020 14:33
|
Editorji News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना के जवानों के साथ राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला बॉर्डर पर दीवाली मनाई. जैसलमेर में जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत हमारे वीर जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा करने से रोक नहीं सकती है. उन्होंने जवानों से कहा कि आप लोग हैं तभी देश है और देश के त्योहार हैं. पीएम ने कहा कि आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास रखता है लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश की तो जवाब उतना ही प्रचंड रूप से दिया जाएगा. पीएम ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विस्तारवादी नीति की दुनिया आलोचना कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों से कहा कि सीमा पर रहकर आप जो त्याग करते हैं, तपस्या करते हैं, वो देश में एक विश्वास पैदा करता है. ये विश्वास होता है कि मिलकर बड़ी से बड़ी चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है.

दीवालीPrime MinisterChinaPakistancelebrationsराजस्थाननरेंद्र मोदीArmyपाकिस्तानRajasthanDiwaliJaisalmerचीनप्रधानमंत्रीNarednra Modiसेना

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?