राजधानी दिल्ली में एक बार फिर महिला शक्ति के सामने बदमाशों को घुटने टेकने पड़े. दरअसल गुरुवार तड़के प्रगति मैदान (Pragati maidan) के पास पुलिस और दो इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ ((encounter) ) हो गई. इस दौरान बदमाशों ने महिला SI प्रियंका पर गोली चलाई. जवाबी कार्रवाई में प्रियंका (Priyanka)ने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया. उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली भी लगी. लेकिन बाद प्रियंका ने बदमाशों को घायल कर पकड़ लिया. मुठभेड़ के दौरान प्रियंका के साथ ACP पंकज भी मौजूद थे. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से रोहित चौधरी पर 4 लाख और टीटू पर 1.5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था.पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और कार बरामद की है.