एक नई रिसर्च की मानें तो अगर आप माइग्रेन के दर्द (Migrain pain) से परेशान हैं तो आप मेडिटेरेनियन डाइट को अपने रूटीन (Migrain diet) में शामिल कर सकते हैं जिसमें भरपूर मात्रा में अधिक तेल वाली मछलियां होती है. ये डाइट (Migrain awareness month) आपके माइग्रेन की फ्रिक्वेंसी को कम करने में कारगर हो सकता है.
बता दें कि माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसमें सिर के एक हिस्से में तेज दर्द होता है जिसे आम बोलचाल की भाषा में अर्धकपारी कहा जाता है. इस बीमारी का अभी तक कोई ठोस इलाज नहीं है. लेकिन, अक्सर लोग अपने माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर्स का सहारा लेते हैं.
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी स्टडी में पाया गया है कि ओमेगा 3 फैटी एसिड जो मछलियों और कुछ नट्स और सीड्स में पाया जाता है वो मेडिटेरेनियन डाइट का एक बड़ा हिस्सा है और इसमें दर्द को कम करने वाले इफेक्ट होते हैं वहीं रिफाइंड ऑयल्स में पाये जाने वाले ओमेगा 6 फैटी एसिड को इस डायट से दूर रखा जाता है इसमें मौजूद कमपाउंड दर्द को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं.
ये भी देखें: क्या आपको भी अक्सर रहता है Headache? हो सकता है वार्निंग साइन
स्टडी के दौरान रिसर्चर्स ने पाया कि डायट में ओमेगा 3 की मात्रा को बढ़ाने से लोगों में माइग्रेन की फ्रीक्वेंसी दिन में 1.3 घंटे और महीने में 2 दिन कम हो गई. जबकि ओमेगा 3 की उच्च मात्रा और कम ओमेगा 6 वाला डायट लेने से सिरदर्द की फ्रीक्वेंसी एक दिन में 1.7 घंटे और महीने में 4 दिन कम हो गई.
ये भी देखें: 3 कप से ज्यादा कॉपी पीने से माइग्रेन का खतरा: रिसर्च
इस स्टडी को 182 मरीजों पर किया गया था जिसमें से अधिकतर महिलाएं थी. इस लिहाज से ये साफ नहीं कि ये पुरुषों और बच्चों पर भी समान कारगर होगी या नहीं. इसके अलावा, ये भी साफ हुआ कि डायट ने दर्द की अवधि को कम कर दिया लेकिन दर्द को कम करने में मदद नहीं की.
आखिर में, रिसचर्स ने ये भी माना है कि चूंकि स्टडी मुख्य रूप से ओमेगा 3 की मात्रा को बढ़ाने के लिए सालमन जैसी फैट वाली मछली पर निर्भर थी इसीलिए ये स्पष्ट नहीं कि प्लांट बेस्ड या इस माइक्रो न्यूट्रिएंट का कोई दूसरा स्रोत उतना ही फायदा पहुंचाएगा या नहीं.
और भी देखें: Migraine and Headache Awareness Month 2021: माइग्रेन और सिर दर्द पर जागरुकता बढ़ाने का महीना है जून