स्ट्रेस और एंज़ाइटी से हैं परेशान तो खाएं खूब फल और सब्ज़ियां

Updated : Nov 04, 2022 17:14
|
Editorji News Desk

कोरोना महामारी के चलते लोगों में तनाव की समस्या काफी ज़्यादा बढ़ रही है.  अगर आप भी तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं तो इससे निजात पाने के लिए फलों और सब्जियों का खूब सेवन करना शुरू कर दीजिए. एक नई रिसर्च का दावा है कि फल और सब्ज़ियों से भरपूर डाइट लेने से स्ट्रेस कम हो सकता है.  ये रिसर्च ऑस्ट्रेलिया (Australia) की एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी (Edith Cowan University ECU) के रिसर्चर्स ने की जिसे क्लीनिकल नूट्रिशन जर्नल में पब्लिश किया गया है.  

इस रिसर्च में 25 से 91 साल के लगभग 8,600 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें ये पाया गया कि रोज़ाना कम से कम 470 ग्राम फलों और  सब्जियों का सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रेस 10 परसेंट तक कम हो जाता है.

क्लीनिकल नूट्रिशन जर्नल में छपी इस स्टडी में बताया कि लम्बे समय तक तनाव में रहने के कारण हार्ट से जुड़ी परेशानियां, डायबिटीज़, डिप्रेशन और एन्ग्ज़ाइटी जैसी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए भविष्य में इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए तनाव को कम करने के तरीके ढूंढने होंगे. 

स्टडी में बताया गया है कि खाने का आपके मूड के साथ संबंध होने का कोई साफ़ कारण तो नहीं पता चला है लेकिन फलों और सब्ज़ियों में मौजूद विटामिन, मिनरल्स, फ्लवोनोइड्स और कराटेनॉइड्स इन्फ्लेमेशन और स्ट्रेस को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं. जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. 

vegetablesStudyanxietyfruits

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी