Earthquake: उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही

Updated : Sep 11, 2021 10:20
|
ANI

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. शनिवार सुबह जोशीमठ (Joshimath) से 31 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम (WSW) में सुबह 5:58 बजे भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली का जोशीमठ क्षेत्र बताया जा रहा है. भूकंप के झटके राज्य के जोशीमठ, चमोली, पौड़ी आदि जिलों में भी महसूस किए गए. हालांकि भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में दहशत फैल गई. लोगों की मानें तो भूकंप के झटके काफी तेज थे. अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी

बता दें इससे पहले अगस्‍त में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था. जबकि 24 जुलाई को देर रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

UttrakhandDehradunearthquakeChamoli district

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या