आतंकी अपनी ड्रोन वाली साजिश से बाज नहीं आ रहे. गुरुवार रात एक बार फिर जम्मू के सांबा (Jammu's Samba) इलाके में एक घंटे में तीन ड्रोन दिखे (Three Drones) हैं. एक ड्रोन सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा (International border) के पास देखा गया, दूसरा सांबा जिले में ही घगवाल के पास मौजूद ITBP कैंप के पास और तीसरा सांबा जिले के बारी क्षेत्र के आर्मी कैंप के पास दिखा.
ये ड्रोन रात को 8.30 से 9.30 के बीच देखे गए हैं. इस दौरान BSF की नजर उन पर पड़ गई. जिसके बाद जवानों की ओर फायरिंग भी की गई लेकिन ड्रोन आसमान से गायब हो गए. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पर गहन तलाशी के लिए रवाना हो गई है.
बता दें कि इससे पहले 23 जुलाई को जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) ने एक ड्रोन को मार गिराया था. इस ड्रोन के साथ पांच किलोग्राम वजन की विस्फोटक सामग्री भी थी. यह घटना जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में घटी थी. मार गिराए गए ड्रोन में छह पहिए लगे हुए थे. ड्रोन में जीपीएस और उड़ान को कंट्रोल करने वाले उपकरण भी लगाए गए थे.