जम्मू-कश्मीर के सांबा (Samba) जिले में शनिवार शाम दो अलग-अलग जगहों पर दो ड्रोन (Drone Spotted) मंडराते हुए देखे गए. ये ड्रोन जिले के घगवाल (Ghagwal) और चछवाल (Chachwal) इलाकों में स्पॉट किए गए. मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से एक ड्रोन चलियाड़ी से भारतीय सीमा में घुसा और हाईवे के पास स्थित ITBP कैंप के ऊपर मंडराकर पाकिस्तान लौट गया.
इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सघन तलाशी अभियान जारी है. जब ये ड्रोन लौट रहे थे तब BSF की तरफ से इन पर फायरिंग भी की गई. इलाके ये ड्रोन ऐसे समय में देखे गए हैं जब करीब एक हफ्ते पहले पुलिस ने सीमावर्ती कनचक इलाके में पांच किलोग्राम IED ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था.