हिमाचल प्रदेश के (Himachal Bus accident_ सिरमौर में एक बड़ा हादसा टल गया. नेशनल हाई-वे 707 पर एक प्राइवेट बस खाई में लटक गई. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस में 24 लोग सवार थे. हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से 24 ज़िंदगियां बच गई. ड्राइवर ने तब तक ब्रेक लगाए रखा जब तक सभी सवारी उतर नही गई. जहां बस अटकी वहां से आगे 300 मीटर खाई थी और अगर उस वक्त ड्राइवर ने हिम्मत ना दिखाई होती तो 24 जिंदगियों की जान खतरे में आ जाती, दरअसल
-बस पांवटा साहिब से गत्ताधार रूट पर थी
-बोहराद के पास बस का एक्सल टूट गया
-ड्राइवर ने एकाएक जोर से ब्रेक लगाया
-जब तक आखिरी सवारी नहीं उतरी, तब तक ब्रेक पर पैर जमाए रखा
-बाद में ड्राइवर का भी रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया
ये भी पढ़ें-बडगाम में हुए एनकाउंटर में एक संदिग्ध आतंकी की मौत