डॉ. विवेक मूर्ति चुने गए अमेरिका के सर्जन जनरल, सिनेट में पक्ष में पड़े 57 वोट

Updated : Mar 24, 2021 12:10
|
Editorji News Desk

भारतीय मूल के डॉक्टर विवेक मूर्ति(Dr. Vivek Murthy) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन में सर्जन जनरल(Surgeon General) चुने गए हैं. इसके लिए अमेरिका की सिनेट में चुनाव हुए जहां पक्ष में 57 और विपक्ष में 43 वोट पड़े. डॉ. विवेक मूर्ति पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा(Barack Obama) के कार्यकाल में भी सर्जन जनरल रह चुके हैं लेकिन साल 2017 में ट्रंप प्रशासन में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था. बता दें कि विवेक मूर्ति के पक्ष में 7 रिपब्लिकन सांसदों ने भी वोट डाले. विवेक मूर्ति ऐसे वक्त में अपनी कुर्सी संभालेंगे जब अमेरिका कोरोना महामारी से जूझ रही है और बाइडेन प्रशासन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश में लगा हुआ है. 43 वर्षीय मूर्ति ने भी कहा है कि कोरोनावायरस का खात्मा ही उनकी प्राथमिक होगी.

SenateVivekUnited StatesRepublicanJoe Biden

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?