केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन(Dr. Harshwardhan) की सख्त टिप्पणी के फौरन बाद योग गुरु बाबा रामदेव(Baba Ramdev) के एलोपैथी(Allopathy) और कोरोना वॉरियर्स के खिलाफ दिया अपने आपत्तिजनक बयान को वापस ले लिया है. रविवार देर शाम रामदेव ने डॉ. हर्षवर्धन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि, माननीय श्री हर्षवर्धन जी, खेदपूर्वक विराम देते हुए मैं अपना वक्तव्य वापिस लेता हूँ और यह पत्र आपको संप्रेषित कर रहा हूं.
दरअसल, डॉ हर्षवर्धन ने बाबा रामदेव को पत्र लिखकर एलोपैथी और कोरोना वॉरियर्स के खिलाफ दिया उनके बयान को वापस लेने को कहा था. स्वास्थ्य मंत्री ने रामदेव के बयान को आपत्तिजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और डॉक्टरों के मनोबल को तोड़ने वाला बताया है. उन्होंने लिखा, एलोपैथिक दवाओं और डॉक्टरों पर आपकी टिप्पणी से देशवासी बेहद आहत हैं. संपूर्ण देशवासियों के लिए कोरोना के खिलाफ दिन-रात जंग लड़ रहे डॉक्टर औऱ अन्य स्वास्थ्यकर्मी भगवान हैं. आपके बयान न केवल कोरोना योद्धाओं का निरादर किया है, बल्कि देशवासियों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाई है.