अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप आखिरकार सशर्त व्हाइट हाउस छोड़ने को तैयार हो गए हैं. ट्रंप का कहना है कि अगर जो बाइडेन को आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया जाता हैं तो वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि चुनाव में धांधली हुई है. यह पूछे जाने पर कि क्या इलेक्टोरल कॉलेज वोट से जो बाइडेन की जीत की पुष्टि होती है तो क्या वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे? इस पर ट्रंप ने कहा, 'निश्चित रूप से मैं करूंगा और आप यह जानते हैं.