राजधानी दिल्ली में गुरुवार का दिन पिछले नौ सालों का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया और दिन का तापामन 35 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 35.2 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 17.2 डिग्री दर्ज किया गया. इस दौरान दिल्ली का नजफगढ़ सबसे गर्म इलाका रहा...जहां पारा 35.8 डिग्री पर पहुंच गया. दिल्ली की हवा भी गुरुवार को बिगड़ी और इसे बहुत खराब कैटेगरी में दर्ज किया गया. हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है जिससे दिल्लीवासियों को राहत मिल सकती है.