Delhi Police ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए 2 आतंकियों समेत 6 संदिग्ध पकड़े, बड़ी आतंकी योजना विफल

Updated : Sep 14, 2021 21:03
|
Editorji News Desk

Delhi Police ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल को नष्ट करते हुए देश के अलग अलग हिस्सों से छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक उन्होंने इन से इटैलियन पिस्टल्स और लाइव IED भी बरामद किए हैं. पकड़े गए संदिग्धों के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया पकड़े गए बदमाशों में से दो ओसामा और जीशान ने बाकायदा पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग ली थी और इनकी तैयारी नवरात्रि और रामलीला के दौरान देश के अलग अलग हिस्सों में बम धमाके करने की थी. पुलिस के मुताबिक ये दोनों मस्कट से समुद्री रस्ते के जरिए पाकिस्तान पहुंचे थे और वहां एक फार्म हाउस पर इनकी ट्रेनिंग हुई. पुलिस अब इन्हें अदालत में पेश करेगी साथ ही उन्होंने इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां होने की भी बात कही है.

वहीं यूपी ATS भी इस पूरे ऑपरेशन में सक्रिय रही और जो छह संदिग्ध पकड़े गए हैं उनमें से तीन यूपी से ही गिरफ्तार किए गए हैं. इनके बारे में ऐसा भी शक जताया जा रहा है कि इनके निशाने पर मंगलवार को अलीगढ़ में हुई पीएम की रैली भी थी.

ये भी पढ़ें: Sushmita Dev को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में भेजेगी TMC, पार्टी ने किया ऐलान

Delhi policeATSPakistanDelhi

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?