Delhi Girl Rape: पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- मैं उनके साथ खड़ा हुआ हूं

Updated : Aug 04, 2021 10:48
|
Editorji News Desk

दिल्ली में 9 साल की दलित बच्ची के रेप और (Girl raped) हत्या के मामला अब राजनीतिक सुर्खियों की वजह बन रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पीड़ित बच्ची के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. इस दौरान राहुल के साथ कांग्रेस के दूसरे स्थानीय नेता भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने मृतक पीड़िता के माता- पिता से अपनी कार में बैठकर बात की. इससे पहले AAP विधायक राखी बिड़लान,, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर और अन्य दलों के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के घरवालों से मुलाकात की और धरने में शरीक हुए. मंगलवार को भी इस घटना को लेकर सियासी हंगामा बरपा रहा. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस मसले पर ट्वीट कर गुस्सा जताया, प्रियंका ने इस घटना के जरिए गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा तो अमित शाह के निशाने पर अरविंद केजरीवाल रहे.

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राधे श्याम समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके खिलाफ SCST Act, पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 376, 302, 342, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है. दरअसल रविवार को 9 साल की बच्चे शाम 5.30 बजे नांगल श्माशान घाट पर पानी भरने गई थी जब वो वापस नहीं लौटी तो मां ने तलाश की और उसे बच्ची का मृत शरीर श्माशन घाट के अंदर मिला, आरोप है कि बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या की गई है और सुबूत मिटाने के लिए उसे जला दिया गया.

ये भी पढ़ें - Vaccine Update: नीति आयोग का दावा- दो हफ्तों में आ जाएगी 12 से 18 साल के बच्चों की वैक्सीन

Rape CaseRahul GandhiKejriwalDelhi 6

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'