भारत (India) दौरे पर पहुंचे अमेरिकी (America) रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के साथ डेलिगेशन लेवल की बातचीत हुई. बैठक के बाद ऑस्टिन ने कहा कि हमारा संबंध फ्री एंड ओपन इंडो-पेसिफिक (Indo-Pacific) रीजन का एक गढ़ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का कहना है कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन के लिए नेविगेशन की आजादी और फ्रीडम ऑफ ओवरफाइट के लिए हमेशा खड़ा है. यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को साबित करता है. लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि भारत तेजी से अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता में बदलाव करने में एक महत्वपूर्ण भागीदार है. मैं भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत के साथ रक्षा साझेदारी के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दाहराता हूं.