सुष्मिता सेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अर्से बाद दबा के रोईं. उन्होंने ये खुलासा 'दादा साहब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' इवेंट के दौरान किया. स्टार स्टडेड रेड कार्पेट वाले इस इवेंट में सेन अपना दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड हाथ में लिए नज़र आईं. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने वेब सीरीज़ Aarya में इस उम्मीद से काम नहीं किया था कि उन्हें कोई अवॉर्ड मिलेगा. लेकिन जब उन्हें फोन आया कि वो इसके लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटगरी में फिल्म फेयर जीत चुकी हैं तो वो दबा के रोईं. बता दें कि OTT प्लेटफॉर्म Hotstar पर आई उनकी सीरीज़ Aarya, 2020 के सबसे शानदार वेब सीरीज़ में शामिल है.