Covid Vaccination: नई नीति लागू होने के बाद धीमी पड़ी टीकाकरण की रफ्तार, 15 दिन में 7.75 करोड़ को Vaccine

Updated : Jul 06, 2021 13:56
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना की तीसरी लहर(Corona Third Wave) के खतरे के बीच 21 जून से वैक्सीनेशन(Vaccination) की नई नीति लागू की गई है. जिसके तहत 15 दिनों में रिकॉर्ड 7.75 करोड़ वैक्सीन लगाई गई हैं, जो रोजाना औसतन करीब 51 लाख के करीब है. हालांकि ये, रोजाना की जरूरत के आंकड़े से बेहद कम है.

एक्सपर्ट्स ने साफ कहा है कि, तीसरी लहर रोकने के लिए रोजाना 86-87 लाख लोगों को वैक्सीन देने की जरूरत होगी. लेकिन नई नीति लागू होने के बाद ये आंकड़ा सिर्फ 21 जून को ही छू पाया था. उस दिन भारत में रिकॉर्ड 86.16 लाख वैक्सीनलगाई गई. 4 जुलाई को तो ये आंकड़ा कुल 14.82 लाख  के निचले स्तर पर पहुंच गया.

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि, तीसरी कोरोना लहर को रोकने के लिए भारत में इस वर्ष दिसंबर तक 130 करोड़ से अधिक आबादी के कम से कम 60 प्रतिशत(60% Vaccination) को टीके की दोनों खुराक लगाने की जरूरत है.

Covid 19Covid vaccinationthird wavevaccination

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?