देश में कोरोना संक्रमण (Corona virus) के आंकड़ों में गिरावट आ रही है, यही कारण है कि देशभर के अलग अलग राज्यों में स्कूलों (school reopen) के खुलने का सिलसिला जारी है. लेकिन बच्चों में कोरोना (Children infected) के बढ़ते मामले चिंतित कर रहे हैं. बच्चों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले 6 राज्यों में अधिक मिल रहे हैं. ये राज्य हैं- पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड. बच्चों में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले पंजाब राज्य से आए हैं. जुलाई और अगस्त के बीच, यहां बच्चों में सक्रमण का आंकड़ा 9.6 प्रतिशत बढ़ा हैं. वहीं बाकी राज्यों- बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ में बच्चों में पॉजिटिविटी रेट 2 से 3 प्रतिशत के बीच रहा है.
पंजाब में स्कूल 2 अगस्त से फिर से खुल गए थे. गुजरात में 26 जुलाई से स्कूल खुले हैं. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अगस्त के पहले सप्ताह में स्कूल खुल गए थे. वहीं बिहार में 16 अगस्त के बाद स्कूल खुले थे.
यह भी पढ़ें: Schools Reopen: आज से कई राज्यों में खुले स्कूल, हंसते-खिलखिलाते पहुंचे बच्चे