कोरोना महामारी के दौरान स्ट्रेस दूर करने में म्यूज़िक ने की लोगों की मदद: स्टडी

Updated : Sep 05, 2021 12:09
|
Editorji News Desk

मूड अच्छा करना हो या वक़्त बिताना हो, इसके लिए म्यूज़िक सुनना लगभग हर किसी को पसंद होता है. लॉकडाउन के दौरान भी खुद को एंटरटेन्ड रखने और अच्छा महसूस करने के लिए लोगों ने म्यूज़िक का ही सहारा लिया. लेकिन क्या इस दौरान भी हमारी और आपकी म्यूज़िक को लेकर पसंद वैसी ही रही जैसी इस महामारी से पहले हुआ करती थी या इसमें किसी तरह का बदलाव आया? ये जानने के लिए एक रिसर्च की गई.

ये भी देखें: लम्बे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से बढ़ सकता है कोविड के इस सिम्प्टम का खतरा: स्टडी 

साइकोलॉजी ऑफ़ म्यूज़िक में छपी एक स्टडी के हिसाब से COVID-19 महामारी के दौरान लोगों की म्यूज़िक सुनने की आदतों में बदलाव महसूस किया गया है. इस स्टडी के दौरान इस बात पर गौर किया गया कि क्या लॉकडाउन के दौरान और आम दिनों में लोगों की म्यूज़िक सुनने की आदतों के बीच किसी तरह का अंतर आया या नहीं. 

इस रिसर्च के लिए छह देशों में एक सर्वे किया गया. इस सर्वे में जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इटली, इंडिया और यूनाइटेड स्टेट्स के लगभग 5,000 लोगों ने हिस्सा लिया. इन लोगों ने ऑनलाइन हुए सर्वे में पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए. सर्वे के नतीजों से ये पता चला कि आधे से ज़्यादा लोगों ने इस दौरान इमोशनल और सोशल स्ट्रेस को दूर करने के लिए म्यूज़िक का सहारा लिया.  रिसर्चर्स ने इस दौरान ये भी पाया कि महामारी के इस दौर में जो लोग खुद को पॉज़िटिव रख पाए वो इसके लिए या तो म्यूज़िक का सहारा ले रहे थे या अपना समय म्यूज़िक बनाने को दे रहे थे. 

ये भी देखें: थकान और मूड डिसऑर्डर का कारण बन रहा है पोस्ट कोविड सिंड्रोम: स्टडी 

stressLOCKDOWNCovid 19music

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट