Vaccine To Children: भारत में जल्द ही बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन दी जा सकती है. हालांकि कोविड-19 वैक्सीनेशन पर सरकार को एडवाइज देने वाली कमेटी के मुताबिक पहले उन बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा, जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं. जैसे- किडनी ट्रांसप्लांट, जन्म से कैंसर रोग या हार्ट संबंधी कोई बीमारी.
कमेटी का कहना है कि इस वक्त देश में 40 करोड़ बच्चे हैं. ऐसे में अगर सभी का वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा तो इससे 18+ वालों के वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर असर पड़ेगा.
बता दें कि भारत में अभी तक बच्चों के लिए किसी वैक्सीन को अप्रूवल नहीं दिया गया है. हालांकि तीन कंपनियों का ट्रायल अभी जारी है.