रविवार को ओडिशा में कोरोना (Covid in Odisha) के 1,058 नए मामले सामने आए, नए संक्रमित मरीजों में 138 बच्चे (Children) हैं. ओडिशा में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 94 हजार 565 हो गई. रविवार को आए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस (Corona virus) की वजह से 64 लोगों की मौत (Death) भी हुई है. राज्य का स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर (Covid third wave) की आशंका पर चुप्पी साधे है, लेकिन अधिकारी ने कहा कि 138 बच्चों का संक्रमित पाया जाना चिंता का विषय है.
बता दें कोरोना के जो नए आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसमें युवा व बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. बीते दिनों बेंगलुरु में 10 दिनों के अंदर 500 से ज्यादा बच्चों के संक्रमित होने की खबर सामने आई थी.
यह भी पढ़ें: Punjab Covid Guidelines: बिना कोविड वैक्सीनेशन पंजाब में एंट्री नहीं, नेगेटिव RTPCR जरूरी