कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष (new president) जून महीने के अंत में मिल जाएगा....पार्टी के चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने इसका पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया है. ये जानकारी खुद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी(Interim President Sonia Gandhi) ने दी...सोनिया ने सोमवार को पांच राज्यों में मिली चुनावी हार पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (Congress working committee meeting) को संबोधित किया. बैठक में सोनिया ने साफ कहा कि चुनावों में मिली हार से पार्टी निराश हुई है लेकिन उसे वास्तविकता का सामना करना पड़ेगा. अगर हमने फैक्ट्स से मुंह मोड़ा तो सही सबक नहीं सीख सकेंगे. इसके अलावा बैठक में सोनिया ने कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर भी हमला बोला....उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही है और राज्यों पर ही टीकाकरण छोड़ दिया है. यदि राज्यों को केन्द्र फ्री में वैक्सीन मुहैया कराता तो वितीय तौर पर उसे भी फायदा होता. CWC की बैठक में पूर्व PM मनमोहन सिंह, राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा असंतुष्ट माने जा रहे जी-23 ग्रुप के नेता भी शामिल हुए.