कांग्रेस ने PM को भेजा संविधान, कहा-बांटने से फुर्सत मिले तो पढ़ लेना

Updated : Jan 26, 2020 20:12
|
Editorji News Desk

कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान की एक कॉपी भेजी है. साथ ही ये भी कहा है कि जब देश बांटने से फुर्सत मिल जाए तब इसे पढ़ भी लेना. कांग्रेस ने ट्विटर पर ऑनलाइन ऑर्डर का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है. इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया था कि देश के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर न्याय और समानता के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. जिससे सरकार को याद रहे कि संविधान की भावना के खिलाफ लिए गए किसी भी फैसले के खिलाफ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है.

गणतंत्र दिवसConstitutionNarendra ModiCongressकांग्रेसRepublic Dayसंविधानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Recommended For You