'पायलट' Rahul Gandhi ने सुनाया किस्सा, कहा- उस दिन पिता ने चाचा संजय गांधी को रोका था

Updated : Sep 03, 2021 07:40
|
Editorji News Desk

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को एक अलग पक्ष दिखा...बतौर पायलट अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने न सिर्फ अपने पिता राजीव गांधी की बल्कि चाचा संजय गांधी पर भी खुल कर बात की...
मौका था भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) फोटो प्रदर्शनी का..जिसमें शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बताया कि वो अक्सर सुबह अपने पिता के साथ प्लेन में निकल पड़ते थे. हालांकि उन्होंने कहा कि जब उनके पिता प्लेन उड़ाते थे तो मां को हमेशा टेंशन और डर लगा रहता था.

दरअसल इस बातचीत का एक वीडियो खुद राहुल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में राहुल ने चाचा संजय गांधी की प्‍लेन दुर्घटना में हुई मौत को लेकर कहा, जिस दिन ये हादसा हुआ उस दिन मेरे पिता ने चाचा को विमान उड़ाने से मना किया था. चाचा को प्लेन उड़ाने का ज्यादा अनुभव नहीं था, और फिर वही हुआ जो उड़ाने का अनुभव न होने पर होता है.
इसके अलावा राहुल ने कहा कि मेरा मानना है कि पायलट होने से सार्वजनिक जीवन में भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है और बड़े स्तर पर चीजों को देखने का नजरिया विकसित होता है.

ये भी पढ़े:Priyanka Gandhi का सरकार से सवाल- LPG का दाम हर महीने बढ़ रहा है लेकिन गन्ने का 3 साल से क्यों नहीं?

Sonia gandhiRajiv GandhiRahul GandhiPilot

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'