छोटी बचत योजनाओं (Small savings schemes) पर ब्याज दर कम करने का अपना फैसला वापस लेने पर केंद्र सरकार (Central Government) को विपक्षी दल समेत सोशल मीडिया पर लोग घेर रहे हैं. सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस भी हमलावर है. राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पर इसे लेकर निशाना साधा है.
प्रियंका ने निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि- क्या ये वास्तव में 'चूक' थी या चुनाव के मद्देनजर फैसला वापस लिया गया? बता दें कि गुरुवार सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर बताया था कि गलती से ब्याज में कटौती का आदेश जारी हुआ था, और उसे वापस ले लिया गया है. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें वही रहेंगी जो थीं.