महाराष्ट्र के बीड और नांदेड़ में लगा सख्त लॉकडाउन, हरियाणा में भी सार्वजनिक होली पर रोक

Updated : Mar 24, 2021 17:09
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना का एपिसेंटर बन चुके महाराष्ट्र के बीड जिले के बाद अब नांदेड़ जिले में भी लॉकडाउन का ऐलान हो गया है. राज्य सरकार ने बुधवार को बताया कि बीड में ये लॉकडाउन 26 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक रहेगा, जबकि नांदेड़ में 25 मार्च से 4 अप्रैल तक. ये कंपलीट यानि सख्त लॉकडाउन होगा जहां सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी और बाकी सब बंद रहेगा. 

उधर हरियाणा सरकार ने भी रोजाना बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए दूसरे कई राज्यों की तरह इस साल सार्वजनिक होली मनाने पर रोक लगा दी है. राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. इससे पहले दिल्ली, मुंबई, गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, बिहार समेत देश के कई शहरों में सार्वजनिक तौर पर होली मनाने पर पाबंदी लगाई गई है. आपको बता दें कि देश में बीते करीब एक हफ्ते से रोजाना 40 हजार के करीब नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं, बुधवार को ये नंबर 47 हजार के पार रहा. 

 

 

UttrakhandLOCKDOWNMaharahstraRT-PCR testKumbh Mela 2021

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?