केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना के कारण नीट (National Eligibility Cum Entrance Test) और जेईई-मेन (Joint Entrance Examination -Main) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द नहीं किया जाएगा. सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में और सुधार होने के बाद इन्हें तुरंत कराया जाएगा और इन्हें आयोजित किए जाने को लेकर तैयारियां जारी हैं.
दरअसल CBSE की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार इन दो परीक्षाओं को भी रद्द कर सकती है लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में बगैर प्रवेश परीक्षा के छात्रों का चयन ठीक नहीं होगा लिहाजा इन्हें करवाया ही जाएगा.