CJI Ramana ने गिनाई न्यायपालिका के सामने खड़ी चुनौतियां, बोले- मैं कोई सचिन तेंदुलकर नहीं

Updated : Sep 05, 2021 00:11
|
Editorji News Desk

CJI NV Ramana ने कहा है कि भारत का न्यायिक तंत्र कई मुश्किल चुनौतियों का सामना कर रहा है जिसमें बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक स्टाफ की कमी और जजों के खाली पड़े पद जैसी समस्याएं शामिल हैं. शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान जस्टिस रमना ने सुप्रीम कोर्ट में नौ जजों की नियुक्तियों के लिए प्रधानमंत्री और कानून मंत्री का धन्यवाद और आशा जताई कि कॉलेजियम की तरफ से विभिन्न हाईकोर्ट्स के लिए सुझाये गए नामों पर भी सरकार जल्द ही मंजूरी देगी. CJI बोले कि समस्याओं को दूर करने के लिए नेशनल ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन के गठन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इसे जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा.

जस्टिस रमना ने न्याय तंत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी हमने सर्वोच्च न्यायालय में महिलाओं का केवल 11 प्रतिशत प्रतिनिधित्व हासिल किया है. उन्होंने खुद की तुलना सचिन तेंदुलकर से किए जाने पर कहा कि ये धारणा सही नहीं है और जो भी सफलता मिलती है वो 'टीम एफर्ट्स' की बदौलत मिलती है.

ये भी पढ़ें: Supreme Court Collegium: कॉलेजियम का एतिहासिक फैसला, एक बार में नियुक्त किए जाएंगे 68 जज

CJI NV RamanaNV RamanaCJISupreme Court

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?