कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रधानमंत्री (PM Modi) को चिट्ठी लिख उन बच्चों को नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा देने की मांग की है जिन्होंने कोरोना के कारन अपने माता-पिता को खो दिया. अपनी चिट्ठी में सोनिया ने लिखा कि इन बच्चों को बेहतर भविष्य की उम्मीद देना राष्ट्र के तौर पर सबकी जिम्मेदारी है.
पत्र में उन्होंने आगे जोड़ा कि ऐसे बच्चे सदमे में हैं और इनकी सतत शिक्षा और भविष्य के लिए कोई मदद उपलब्ध नहीं है. आपको बता दें कि इस समय देश में 661 नवोद्य स्कूल बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहे हैं और इन स्कूलों को राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था.