भैंस के बच्चे का शिकार (Buffalo Vs Lion) करने के लिए शेरों ने जाल बिछाया ... लेकिन ये भैंसे को रास नहीं आया. बच्चे को बचाने के लिए उसने शेरों से ले लिया पंगा. लगा ये भैंस तो गया... लेकिन ये क्या बच्चे को बचाने की शिद्दत में इसने तो एक नहीं बल्कि तीन तीन शेर के छक्के छुड़ा दिए. उठा उठा कर उन्हें जमीन पर पटक दिया.
इस उठापटक के बीच भैसों का पूरा झुंड (Group of Buffalos) वहां पहुंच गया, फिर क्या शेरों की भी हवा टाइट हो गई. बेचारे दुम दबाकर भागे. आप भी देखिए ये जबरदस्त वीडियो. कैसे जंगल में शेर को मिल गए सवा शेर.