Boris Johnson: अफगानिस्तान पर चिंतित ब्रिटिश सरकार, G-7 देशों की बुलाई गई है बैठक

Updated : Aug 23, 2021 16:20
|
PTI

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British PM Boris Johnson) ने कहा है कि वह अफगानिस्तान (Afghanistan) की स्थिति पर तत्काल बातचीत के लिए मंगलवार को 7 देशों (G-7 Countries) के समूह के नेताओं की एक बैठक बुलाएंगे. जॉनसन ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लोगों को सुरक्षित निकालना सुनिश्चित करने, मानवीय संकट को रोकने और पिछले 20 वर्षों की मेहनत को सुरक्षित करने के लिए अफगान लोगों का समर्थन करने के लिए मिलकर काम करे.

बता दें ब्रिटेन इस साल G-7 देशों की अध्यक्षता कर रहा है. इस समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल है. गौरतलब है कि दो दशक बाद अमेरिकी सेना के देश से वापसी के बीच तालिबान ने राजधानी काबुल समेत अफगानिस्तान के सभी प्रमुख कस्बों और शहरों पर कब्जा कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Joe Biden on Afghanistan: राष्ट्रपति बाइडेन ने पूछा- अब अफगानिस्तान नहीं छोड़ते तो कब छोड़ते?

AfghanistanKabulBritainG7Boris JohnsonTaliban

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?