16 दिसंबर से देशभर में शुरू हो रहे वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है. देश में चार दिनों में करीब 6 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जितने लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, उसमें से सिर्फ 0.18 फीसदी लोगों में ही दुष्प्रभाव पाए गए हैं. आंकड़ों में ये संख्या 1 हजार के आसपास बैठती है. इसके अलावा केवल 0.002 फीसदी लोग ऐसे रहे जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी है. मंत्रालय ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आगे आकर कोरोना का टीका लगवाना चाहिए. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने फिर भरोसा दिलाया कि देश में इस्तेमाल की जा रही दोनों वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं.