OTT Platform पर सीरीज और फिल्मों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. ताजा मामला पूजा भट्ट स्टारर Netflix की सीरीज 'Bombay Begums' पर छिड़े विवाद का है. इस सीरीज पर बच्चों का गलत तरीके से चित्रण करने का आरोप लगाया गया है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने जहां इस वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग को रोकने की मांग की है. वहीं, सीरीज को लेकर ट्विटर पर भी बवाल मचा है. दरअसल, ट्विटर पर बॉम्बे बेगम्स के कई वीडियो और स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे है जिन्हें लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.
इनमें ज्यादातर सीन्स एक्ट्रेस आध्या आनंद के हैं. सीरीज में आध्या ने पूजा भट्ट की सौतेली बेटी शाय का किरदार निभाया है.
इन सीन्स पर हो रहा बवाल
अगर कुछ सीन की बात करें तो 13 साल की शाय जो स्कूल जाती है उसे कई जगह नशा करते दिखाया गया है. शाय को सिगरेट से लेकर एक पार्टी में शराब और ड्रग्स लेते दिखाया गया है. इस सीन्स के स्क्रीन शॉट्स शेयर कर एक तबका इसे गलत बता रहा है.
इसके अलावा एक सीन में शाय स्कूल में लड़कियों को अपनी बॉडी के बारे में बात करते और तस्वीरें खींचते देखती है. इसके बाद शाय रानियों के शरीर के बारे में बात करते हुए पेपर पर तस्वीर बनती है. इस सीन की क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रही है. लोग इस तस्वीर पर आपत्ति जता रहे हैं.