कोरोनावायरस के टीकों की कमी के चलते मुंबई में बंद हुए प्राइवेट टीकाकरण सेंटर्स (vaccination centre in mumbai) को अब टीके मिल गए हैं. बीएमसी के अब 72 में से 62 निजी टीकाकरण सेंटर खोल दिए गए हैं. रविवार को बीएमसी(BMC) को 99 हजार कोरोना के टीके मिले हैं. जिसके बाद बीएमसी ने इन्हें वैक्सीनों को कमी वाली जगहों पर भेज दिया है.
वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री मोदी से वैक्सीन की सप्लाई को बढ़ाने के लिए फिर एक बार बात करने वाले हैं इससे पहले भी सीएम ठाकरे ने पीएम को चिट्ठी लिखी थी. हालांकि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किसी भी कमी से इनकार किया था. उनके मुताबिक महाराष्ट्र को अबतक 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा वैक्सीन भेजी जा चुकी है.