चुनाव आते ही केंद्र की ये सरकार हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान करने लगती है: CM चंद्रशेखर राव

Updated : Nov 19, 2021 07:08
|
Editorji News Desk

तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM K Chandrasekhar Rao) ने केंद्र की बीजेपी (BJP) सरकार पर जोरदार हमला बोला है. केसीआर ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चुनाव के दौरान केवल सांप्रदायिक तनाव पैदा करने में व्यस्त हो जाती है. पीएम मोदी (PM Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर इशारों में तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि आपके खुफिया अधिकारी सुन रहे हैं कि मैं क्या कह रहा हूं.

केसीआर का बीजेपी पर हमला यहीं खत्म नहीं हुआ. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आते ही ये लोग हिंदू-मुस्लिम मुद्दा और पाकिस्तान ले आते हैं. चुनाव के दौरान ये लोग सीमा पर भी सारा ड्रामा दिखाते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक और सांप्रदायिक तनाव पैदा करते हैं. 

बता दें कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने कैबिनेट साथियों के साथ गुरुवार को हैदराबाद के इंदिरा पार्क में एक प्रदर्शन में भाग लेते हुए ये बातें कही हैं. केंद्र सरकार पर धान नहीं खरीदने का आरोप लगाते हुए केसीआर ने बीजेपी कार्यालय में अनाज डंप करने की धमकी भी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी कहती है धान उगाओ, लेकिन केंद्र वही धान नहीं खरीद रहा. वे सिर्फ राजनीतिक खेल खेल रहे हैं. 

 

BJPTelanganaPM ModiTelangana CMK Chandrasekhar Rao

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?