दिलजीत दोसांझ के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कंगना रनौत से भिड़ गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने एक ट्वीट में लिखा, “मैं आपके साहस और आपकी एक्टिंग के लिए आपकी इज़्ज़त करता हूं. लेकिन मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगा की कोई मेरी मां का अपमान करे. आपको ऐसा करने के लिए सार्वजनिक माफ़ी मांगनी पड़ेगी.” इसके बाद उन्होंने हैशटैग में उस मोहिंदर कौर का ज़िक्र किया जिन्हें शाहीन बाग़ की दादी बताते हुए कंगना ने फ़ेक ट्वीट किया था. बाद में कंगना को ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा.