CM नीतीश पर प्याज से अटैक, तेजस्वी बोले- लोकतंत्र में यह तरीका गलत

Updated : Nov 04, 2020 08:51
|
Editorji News Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंगलवार को मधुबनी जिले में हुई एक रैली के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनपर प्याज फेंका. इस घटना को लेकर उनके प्रमुख विरोधी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी नाराजगी जताई है. तेजस्वी ने इस घटना को निंदनीय और अलोकतांत्रिक बताया है. तेजस्वी ने मंगलवार रात किए अपने ट्वीट में लिखा, आज चुनावी सभा में किसी ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की ओर प्याज फेंकी. यह पूर्णत: निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अवांछनीय व्यवहार है. लोकतंत्र में प्रतिरोध की अभिव्यक्ति सिर्फ मतदान में होनी चाहिए और इसके अलावा कोई भी तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता.
                  दरअसल, CM नीतीश पर भीड़ में मौजूद लोगों में से किसी ने उनकी ओर प्याज फेंक दिया. हालांकि प्याज सीएम नीतीश कुमार तक नहीं पहुंचा. प्याज फेंकने पर सीएम के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया.

Nitish Kumarआरजेडीनीतीशबिहार इलेक्शनBihar Assembly electionBihar assemblyRJDबिहारतेजस्वीमधुबनीपटनाNitishTejashwiPatnaBiharनीतीश कुमारMadhubani

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'